Pathan Movie : शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का भाजपाइयों ने जलाया पोस्टर, भगवा रंग को अपमानित करने का आरोप

 Pathan Movie : शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का भाजपाइयों ने जलाया पोस्टर, भगवा रंग को अपमानित करने का आरोप

Updated wed,14 Dec 2022


सार :

भाजपा मुट्टीगंज मंडल के बैनर तले विरोध करने को पहुंचे भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने कहा कि उक्त फिल्म एक गाने में भगवा रंग के साथ अश्लीलता का प्रयोग किया जाना हिंदू संस्कृति का अपमान है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


पठान फिल्म पोस्टर _ फोटो : social media 

विस्तार

पठान फिल्म में भगवा रंग को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने बुधवार को मुट्ठीगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पठान फिल्म के अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का भाजपाइयों ने पोस्टर जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। सरकार से मांग की गई कि इस फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया जाए और इसे रिलीज न होने दिया जाए।

भाजपा मुट्टीगंज मंडल के बैनर तले विरोध करने को पहुंचे भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने कहा कि उक्त फिल्म एक गाने में भगवा रंग के साथ अश्लीलता का प्रयोग किया जाना हिंदू संस्कृति का अपमान है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान फिल्म के निर्माता और निदेशक के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में विवेक अग्रवाल, अजय अग्रहरि, आशीष जायसवाल, आलोक वैश्य, सत्येंद्र जायसवाल सत्या, प्यारेलाल जायसवाल, राजकुमार केसरवानी, किशन चंद्र जायसवाल, गोपाल जी पाठक आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने